आजाद समाज पार्टी की बैठक पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
कानपुर, आजाद समाज पार्टी काशीराम की बैठक का आयोजन जरीब चौकी स्थित तेजाब मिल कंपाउंड अंबेडकर भवन में कोरी महानगर प्रभारी एवं सिद्धार्थ विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई! जिसमें मुख्य अतिथि रामगोपाल प्रदेश संगठन मंत्री एवं कानपुर मंडल प्रभारी,अतिथि धीरेंद्र कबीर मंडल प्रभारी कानपुर उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन महानगर संगठन मंत्री बबली गौतम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प भेंट किया। सभी वक्ताओं ने समाज को एकत्र करके मजबूत संगठन बनाने की बात कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में आजाद समाज पार्टी काशीराम में एक ऐसी पार्टी है जिसका प्रदेश अध्यक्ष अपने समाज के प्रति समस्याओं को उठाने का काम करते हैं लेकिन हमारा ही समाज इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं! आगे कहा कि घर-घर गली मोहल्ले, चौपाल लगाकर डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलना होगा।महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा ने मंचासीन लोगों को माला पहन कर स्वागत किया।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:- 