मदिरा एवं भांग की दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी आज
391 दुकानों के लिए 4624 आवेदन, सबसे ज्यादा देसी मदिरा के दावेदार
भांग की दुकानों के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी
इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नीति में किया गया बदलाव
लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी, प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर
गोंडा। जनपद में देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली जाएगी। आबकारी विभाग द्वारा यह प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार परिसर में आयोजित की जाएगी, जहां सभी आवेदकों को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण स्लिप के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदक स्वयं या उनका अधिकृत प्रतिनिधि पंजीकरण स्लिप के साथ उपस्थित होकर भाग ले सकता है।
आबकारी विभाग के अनुसार जनपद की 391 दुकानों के लिए कुल 4624 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें देसी मदिरा की 209 दुकानों के लिए 2910 आवेदन, 134 कम्पोजिट दुकानों के लिए 1513 आवेदन, 07 मॉडल शॉप के लिए 33 आवेदन, और 41 भांग की दुकानों के लिए 168 आवेदन आए हैं। भांग की फुटकर दुकानों के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पहले ही चस्पा कर दी गई है, जिससे आवेदक अपनी पात्रता सुनिश्चित कर सकें।
इस बार आबकारी विभाग ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम हो गई है। लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। चयनित आवेदकों को नियमानुसार लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 