समस्या के समाधान शिविर में दिव्यांगजनों की हल हुई पेंशन की समस्या
भरे गये कृत्रिम अंग उपकरण के फार्म
दिव्यांगज अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में सम्पर्क कर सकते हैं।
कानपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में आज दिव्यांगजनों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन 3/223, विष्णुुपुरी में आयोजित हुआ।
शिविर में दिव्यांगजनों के पेंशन, रोजगार के लिए ऋण,कृतिमअंग उपकरण आदि समस्याओं का समाधान किया गया। कैंप में जिन दिव्यांगजनों की पेंशन एनपीसीआई ना होने के कारण उनके खातों में नहीं पहुंच पाई है। उनके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा कैम्प स्थल पर खाता खोला गया। कैम्प स्थल पर कृतिम अंग उपकरण के फॉर्म भी भरे गए। रोजगार के लिए ऋण की जानकारी दिव्यांगजनों को दी गई। आज के कैम्प में इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के कर्मचारी मौजूद रहकर दिव्यांगजनों का एनपीसीआई खाता खोला।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों की पेंशन रूकी है या अन्य कोई समस्या है वो किसी भी दिन सुबह 9 से 12 बजे तक शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 के अंदर संपर्क कर सकते हैं।आज के कैंप में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अल्पना कुमारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विमलेश बाजपेयी,स्वदेश दुबे आदि शामिल थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 