अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा बैठक आयोजित
क्षत्रियों को एकजुट कर समाज को मजबूती प्रदान करना प्राथमिकता। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा बैठक का आयोजन कानपुर नगर के बर्रा स्थित विवेकानंद स्कूल सभागार में युवा मंडल अध्यक्ष शिवम सिंह राठौर के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर के द्वारा की गई। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण अंगवस्त्र सहित स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन का विस्तार पंचायत बूथ स्तर तक किया जाना चाहिए।समाज के निर्बल तबके को मदद करने तथा समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। तथा संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रियों को एकजुट कर समाज को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राजपूताना समाज की युवा पीढ़ी में बदलाव की तस्वीर दिख रही है लेकिन हमें दृढ़ इच्छा शक्ति से मानसिकता को भी बदलना होगा। उन्होंने सदस्यों से संगठन में जोश व जज्बा कम न होने देने का आह्वान किया। मनोज भदौरिया ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज में बिछुड़े लोगों को संगठन के साथ जोड़कर आत्मसम्मान के लिए उन्हें एकजुट करें। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि आज के समय में क्षत्रिय समाज को संगठित होकर एक मंच पर आना होगा। आपसी मतभेद भुलाकर एकता बनाए रखना बेहद जरूरी है, तभी सामाजिक उत्थान और अधिकारों की रक्षा संभव हो सकेगी। वही दूसरी ओर वरिष्ठ पदाधिकारी नवरंग सिंह सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कोई भी पद बड़ा नहीं होता बल्कि समाज की एकता और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से संगठित रहने और परस्पर सहयोग करने की अपील की। बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की। तथा सदस्यता अभियान को हर ब्लॉक तहसील वार्ड स्तर पर किए जाने तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में महिलाओ की भागीदारी भी बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से नवरंग सिंह सेगर पंकज राजावत राघवेंद्र सिंह एड पंकज राजावत सहित काफी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 