अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को चेक वितरण किया
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन गल्ला मंडी नौबस्ता में हुए अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों से प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मिलकर उनको आश्वासन दिया था कि व्यापार मंडल आर्थिक सहायता करेगा आज उसी के क्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व मंडी समिति के सचिव विजय बालियन व कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी रामेश्वर गुप्ता ने पीड़ित व्यापारियों को चेक वितरण किया चेक प्राप्त करने वाले व्यापारी महेश कुमार गुप्ता,पिंटू कुमार सहिनी,सुरेश जयसवाल, अंजुल गुप्ता, द्वारिका प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार गुप्ता, आशुतोष मिश्रा व शोभना ट्रेडर्स को ₹10000 की चेक वितरित की गई साथी कुछ अन्य व्यापारियों को मंडी समिति द्वारा मुआवजे के लिए फॉर्म भी वितरण किए गए साथी व्यापार मंडल की उपस्थिति पदाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन भी दिया कि यदि कभी भी कोई समस्या होगी तो व्यापार मंडल सदैव आपके साथ खड़ा रहेगाजिसमें प्रमुख रूप से कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता लाला भैया संत मिश्रा महेंद्र गुप्ता,संतोष शर्मा, महेश गुप्ता,विजय मिश्रा,सीताराम गुप्ता,राजकुमार जायसवाल राजू, मीनू गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 