अटेवा ने सरसौल ब्लॉक इकाई का गठन कर 1 मई दिल्ली रैली का किया आवाहन
कानपुर, अटेवा की एक महत्वपूर्ण बैठक समृद्धि लान श्याम नगर में जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों व अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। उपस्थित कर्मचारियों को अटेवा के आगामी कार्यक्रमों सांसदों को ज्ञापन 01 अप्रैल काला दिवस, व 01 मई दिल्ली रैली के संबंध में जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने जानकारी दी। प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव ने एनपीएस व यूपीएस की विस्तार से खामियां बताएं। जिला मंत्री सुनील बाजपेई ने OPS बहाली की सरकार से मांग की। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव ने समस्त संगठनों से अटेवा के संघर्ष में साथ देने की अपील की। बैठक में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ नेता शिवनारायण साहू को अटेवा संरक्षक सिंचाई विभाग के पद पर मनोनयन किया गया। साथ ही सरसौल ब्लॉक की कार्यकारिणी का पूर्ण गठन करते हुए विजय को ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना सैनी को ब्लॉक महामंत्री शरद तिवारी को कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार को मीडिया प्रभारी व उषा यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अटेवा नगर टीम का विस्तार कर सत्येंद्र सिंह, दीपक कुमार साजिद युसूफ ,हारून रईस वह अतुल को नगर टीम में मनोनयन किया गया। आज की बैठक में प्रमुख रूप से आशीष तिवारी अमित संतोष अजय सिंह मोहन मुरारी कटिहार अनूप यादव विजय बहादुर पाल रमाकांत पाल अरविंद कुमार नीरजा मिश्रा अंजना बाजपेई अक्षय दिनेश संतोष सर्वेश अतुल अमित राजेश दीपक आदि ने प्रतिभाग किया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 