हस्तशिल्प क्षेत्र में कौशल विकास योजना के तहत कलम एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रारंभ
उपदेश टाइम्स कानपुर
हस्तशिल्प क्षेत्र में कौशल विकास योजना के तहत डिजाइन एवं तकनीकी विकास कार्यक्रम का आयोजन पनकी गंगागंज गांव में लेदर अदर आर्टिकल क्राफ्ट की एक माह की ट्रेनिंग का उद्घाटन आज कलम एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा आयोजित किया गया ।उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि स्टेट बैंक आफ इंडिया मुखर्जी बिहार की ब्रांच मैनेजर श्रीमती प्रतिभा वर्मा जी के द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।विशिष्ट अतिथि समाज सेवी बालाजी मिश्रा एवं डिजाइनर अमित वर्मा ने भी दीप प्रज्वलन किया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अनुसूचित जाति के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसमें लेदर के बेल्ट पर्स मोबाइल कवर जैकेट जूते चप्पल आदि में डिजाइन बनाने की ट्रेनिंग एवं उसकी मार्केटिंग पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मुख्य अतिथि प्रतिभा वर्मा ने प्रतिभागियों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया एवं संस्था को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी ।इस कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष डॉ सारिका त्रिवेदी सचिव डॉ विपिन शुक्ला डिजाइनर अमित वर्मा संपादक डॉ योगेश पांडे एवं प्रमोद पांडे गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक भानू प्रताप मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 