मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम का आरंभ सड़क चौड़ीकरण का महापौर ने किया भूमि पूजन
कानपुर। शहर के अति व्यस्त चौराहा घंटाघर से लेकर ग्रीन पार्क तक सड़क चौड़ी करण का भूमि पूजन महापौर प्रमिला पांडे ने पूरे विधि विधान के साथ किया। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में रहने वाले लोगों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र वासियों के साथ-साथ अन्य जनपदों से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक जॉन एक के अंतर्गत घंटाघर चौराहे से परहित चौराहे होते हुए ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के छोरी कारण एवं सौंदर्य करण का मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम का कार्य का शुभारंभ हुआ है जिसकी लंबाई 2.85 किलोमीटर है और इसकी लगभग लागत 2712.85 लाख रुपए है। साथी यह भी बताया गया कि इस कार्य का उद्घाटन के साथ 10 जुलाई 2026 तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा इस कार्य के अंतर्गत ऊपरगामी विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाना विभिन्न प्रकार की भूमिगत केबल हेतु एचडीपीई पाइप डक निर्माण सीवर वाटर लाइन का कार्य फुटपाथ का निर्माण स्ट्रीट लाइट कैरेजवे का सुंदरीकरण के साथ अन्य विविध कार्य संपन्न होंगे। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे,नानक चंद्र सिंह, पार्षद शिवम दिक्षित पार्षद यशपाल सिंह,पार्षद सुशील तिवारी,पार्षद फैजान रहमान, पार्षद मोनू गुप्ता,अमित गुप्ता,चीफ इंजीनियर शाहिद अख्तर ज़ैदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 