राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
कानपुर। समाजसेवी और विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को आज दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा सी एस ए कैलाश भवन में आयोजित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी, एडीएम वित्त राजस्व, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम मौजूद थे।
वीरेन्द्र कुमार ने मतदान जागरूकता के लिए दिव्यांगजनों कि कई रैली निकाली थी। जिससे दिव्यांग मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिली थी।वीरेन्द्र कुमार को सम्मानित करने पर विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित,सीमा कुशवाहा, गोमती वर्मा, सरला, याशमीन, राम जानकी,जितेन्द्र गुप्ता, आशीष कुमार,धीरेन्द्र केसरवानी, अनुप त्रिपाठी, किशन अवस्थी, दिलिप कुमार, बृजेश कुमार, निहाल कठेरिया ने हर्ष व्यक्त किया है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 