मजलूमों को जालिमों से मुकाबला की हिम्मत हौसला और वसाएल अता फरमाए
कानपुर उलमा ए अहले सुन्नत मशावर्ती बोर्ड की एक बैठक दारुल उलूम शाह आला कुदरतिया जाजमऊ में जेरे सर परस्ती हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती हसीब अख्तर शहीदी व जेर सदारत हजरत अल्लामा मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी क़ाज़ी ए शहर कानपुर व हाजी मोहम्मद सलीस की निजामत में मुन अकिद हुई जिसमें इजरायली जुल्म बर बरियत गाज़ा पर मुसल्लत वहशद जो के 15 महीनों से ज्यादा तक मुसलसल चली जिसमें एक छोटे से 365 किलोमीटर के जमीनी हिस्सा पर ढाई करोड़ किलोग्राम बारूद बरसाया गया और दरिंदगी की इस मुहिम में दुनिया के बड़े बड़े लोगों ने जो रोल अदा किया वह किसी से छुप नहीं है
इन हमलों में बच्चे औरतें बीमार स्टूडेंट डॉक्टर समीत तकरीबन 46000 से ज्यादा लोगों को शहीद किया गया और 110750 लोग घायल हुए हैं
इतनी जबरदस्त कुर्बानी के बाद अल्लाह की पकड़ उन जालिमों पर आई तो अपने एक घर की तबाही पर न्यूज चैनलों पर रोता भीलखता नजर आया लेकिन दुनिया ने इस्लाम और मुसलमान को दहशत गर्द कहने वालों की असली तस्वीर देख ली और उनकी भी हकीकत सामने आ गई जो जानवरों की जान जाने पर आह वैला
और बेगुनाह इंसानों के कतले आम पर तालियां बजाते और खुश होते नजर आए
खैर अल्लाह का लाख लाख शुक्र है के जंग बंदी के ऐलान के बाद उन फिलिस्तीन मजलूमों के चेहरे पर जो खुशी नजर आ रही है आज से पहले गाजा़ में जो आंख अपने घरों और बच्चों के हसीन ख्वाबों में डूबी थी वह अपने बचे कुचे समान बच्चों औरतों को लेकर सड़कों पर भी खौफ के साए में थे
फिलिस्तीन के मुसलमानो ने अभी तक अपनी हिम्मत हौसला का अमली नमूना पेश किया आखिर में दुआ पर बैठक खत्म हुई इसे मौका पर खास तौर से मौजूद रहे गुलाम कादिर मौलाना अब्दुल रहीम कादरी सैय्यद मोहम्मद अतहर कादरी मौलाना सैफुल हशमत मौलाना मकबूल निजामी मौलाना अबरार अजहरी हाफिज मोहम्मद मुबीन मौलाना मेराज शफरफी, इत्यादि लोग रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 