श्री झूलेलाल मंदिर में लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का विशाल आयोजन किया गया

गरीबों के रहनुमा श्यामलाल मूलचंदानी की समाज सेवा की जितनी प्रशंसा की जाए वह है कम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्री झूले लाल शिव मन्दिर में लोहड़ी मकर संक्रांति व खिचड़ी भोज कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे भगवान के आगे महेश कुमार मनचंदा ने ज्योति प्रांजुलित कर खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया। सुरेश कटारिया व विनोद मुर्जानी ने भगवान पर पुष्प माला चढ़ा आशीर्वाद लिया। सेवादारों ने खिचड़ी भोज की पूर्व संध्या पर ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। सुबह 8 बजे मन्दिर प्रांगण के बाहर हज़ारों की भीड़ के साथ प्रसाद लेने वालों की लम्बी कतार लग गई। खिचड़ी वितरण का उद्घाटन कोऑपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने अपने कर कमलों से किया भक्तों में खिचड़ी प्रसाद बाट कर शहर डी सुशील विनम्र विजय कपूर ने इस कार्यक्रम के लिए संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूल चंदानी का आभार भी व्यक्त किया। संस्था के के अध्यक्ष गरीबों के रहनुमा ने मुख्य अतिथि विजय कपूर का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। आपको बताते चलें की श्यामलाल मूलचंदानी द्वारा किसी भी कार्यक्रम में इतनी भीड़ होती है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे यह उनका वास्तविक प्यार है जिसे किसी तराजू में तोल नहीं सकते खिचड़ी भोज के इस कार्यक्रम में लगभग 40 भगोना खिचड़ी के प्रसाद का वितरण दोपहर 3 बजे तक हुआ। तत्पश्चात पिछले 5 वर्षों से कोरोना पीड़ित परिवार को मासिक राशन वितरण कार्यक्रम 3 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमें सभी महिलाओं को कार्ड के अनुसार राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम लाल मूल चंदानी (अध्यक्ष), विनोद मुर्जानी, मुरारी लाल चुग, सुरेश धमीजा, बलराम कटारिया, राजकुमार लालवानी, बंटी सिधवानी, राजकुमार मोटवानी, महेश मनचंदा, मोहन कटारिया,पूरन बजाज,मनोज तलरेजा, सुनील अलवानी, दिनेश कटारिया, गणेश बजाज, सुरेश कटारिया, नरेश फुलवानी, रमेश मुर्जानी, बिलंद बजाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।