माना की अन्धेरा घना है, लेकिन दिया जलाना कहा मना है
कानपुर। अखिल ब्रम्हाण्ड की वसुंधरा पर सनातन धर्म के ध्वज वाहक स्वामी विवेकानन्द युग युगान्तर तक हिन्दू जनमानस के बीच पथ प्रदर्शक के रूप में याद किये जाते रहेंगें।यह विचार पूर्व डी०जी०पी० व वर्तमान सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रकट किये गये। कामता सेवा संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में रागेन्द्र स्वरूप आडीटोरियम, सिविल लाइन्स में शिक्षाविद डॉ० नरेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।संस्थान द्वारा आयोजित इस सत्रहवें आयोजन के विशिष्ट अतिथि दो बार के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता पर्यावरणविद् तिलकराज मिश्र ने पर्यावरण के रक्षार्थ समाज से संगठित होकर कार्य करने हेतु प्रबुद्धजनों का आवाहन किया। समारोह की शुरुआत पं० अरविन्द्र त्रिपाठी व निशांत तिवारी स्वस्ति वाचन के साथ की गयी। तत्पश्चात् अतिथिजनों ने समवेत रूप से स्वामी विवेकानन्द जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन ओम नारायण त्रिपाठी ने किया।संस्था के संस्थापक अनूप त्रिपाठी ने प्रदेश व जनपद स्तर पर सनातन धर्म के प्रसार दीर्घकाल से सेवारत है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 