शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा के अध्यक्ष विधायक
उपदेश टाइम्स कानपुर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक आर्मी का ट्रक ऊंची पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया इस दुर्घटना में कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर गांव निवासी मां भारती के वीर सपूत पवन यादव पुत्र सत्येंद्र सिंह जी भी शहीद हो गए शहीद के घर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं जिलाधिकारी से फोन पर बात कर अवगत कराया जिलाधिकारी को सूचना नहीं थी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया शहीद परिवार को पूरी मदद की जायेगी। साथ में जिलाध्यक्ष ग्रामीण मुनीन्द्र शुक्ला, सर्वेश यादव, विनय कोरी, बबलू मिश्रा, नीशू यादव, पारूल तिवारी आदि मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 