ग्रामीण युवा किक्रेट यूनियन के द्वारा एएसपीएल सीजन 8 आयोजित
उपदेश टाइम्स कानपुर
ग्रामीण युवा किक्रेट यूनियन द्वारा आयोजित एएसपीएल सीजन- 8 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का
जिला फतेहपुर के अमौली ब्लाक के नराखा बाबा मैदान में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रियासत अली यूपीसीए डायरेक्टर कपिल देव पांडेय कुलदीप यादव भारतीय टीम के खिलाडी के कोच ने मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी फतेहपुर सुशील कुमार भारती एवं फतेहपुर मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नरेश कुमार शामिल हुए। अनुभव सचान कक्षा 11 ने कुलदीप यादव का एक खूबसूरत चित्र कपिल जी को भेंट किया। जिन्हें स्वयं उन्होंने ही अपने हाथों से बनाया था। जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। भारती जी ने अनुभव सचान को जिला मुख्यालय फतेहपुर आमंत्रित किया जिससे कि इनकी प्रतिभा को जिलाधिकारी के द्वारा भी सराहा जा सके।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाते हुए जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन ने शहीदों की याद में छायादार फूलदार बरगद पीपल एवं गुलमोहर के ट्री गार्ड सहित 8 पेड़ अतिथि गणों एवं शहीद परिवारों के द्वारा लगवाए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 