नौ जनवरी से सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य चलेगी विशेष यात्री ट्रेन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन नौ जनवरी से शुरू कर रहा है। यह सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शनिवार को कस्बे के रेलवे स्टेशन से गुजरेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखकर विशेष यात्री गाड़ी के संचालन की घोषणा की है। रेलवे बेवसाइट के अनुसार यह साप्ताहिक विशेष यात्री ट्रेन संख्या 04115 गुरुवार नौ जनवरी को सूबेदारगंज (प्रयागराज) से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर फतेहपुर, गोविंदपुरी से होकर 17:35 बजे भरुआ सुमेरपुर आएगी।यहां से यह रागौल,बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, सतना, मैहर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा,भुसावल, नासिक, इटारसी,कल्याण होकर शुक्रवार को 20:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होकर ठाडे होकर वापस आएगी जो शनिवार की रात साढ़े बारह बजे कस्बे में आएगी। इस साप्ताहिक विशेष यात्री ट्रेन के संचालन से यूपी,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी।

बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित
विवाह संस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच नई खाई -ललित गर्ग-
चार दिवसीय लिफाफा एवं पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न,श्रृजन सोसाइटी का रहा विशेष योगदान
तेज होती हथियारों की होड़ और अस्थिर होती विश्व व्यवस्था -ः ललित गर्ग :-
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन की बेटी की शादी में लगा राजनैतिक व सामाजिक व मीडिया के व्यक्तियों का जमावड़ा