नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
माननीय संर्वोच्च न्यायालय भारत, उ०प्र० राज्य विधिक प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा कानपुर द्वारा अपर जिला विधिक एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर शुभा गुप्ता के नेतृत्व मे विषय ‘नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला’ का आयोजन किया। स्थानीय भगत नामदेव हाल, बारादेवी कानपुर में विधिक साक्षरता एवं विधिक अधिकार विषय पर बोलते हुये सचिव ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को विधिक साक्षर होना जरूरी है। विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक नागरिको के अधिकारों की रक्षा करता है। पैनल लायर्स के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सरकारी खर्च पर अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाते है। लोगो को निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिये विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिये। कार्यशाला मे पी.एल.वी डा० परवेज अखतर ने बताया कि नागरिकों के जीवन व विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु व त्वरित एवं निशुल्क न्याय के लिये पी.एल.वी गणों से सम्पर्क करे व सुलह समझौता पर ध्यान दें।अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेन्द्र पाल सिंह, नित्या चावला व कार्यक्रम के व्यवस्थापक स० नीतू सिंह ने जज महोदया का स्वागत किया। संघ प्रांत संचालक भवानी भीख ने अपने सम्बोधन में गोष्ठी को सार्थक बताया।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 