सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी काकादेव पुलिस नहीं पकड़ पाई चोर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जवाहर लाल रोहतगी अस्पताल में काम से आये युवक की बाइक चोरी हो गई। बमुशिकल पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया लेकिन, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी काकादेव पुलिस चोर को पकड़ पाने में असफल रही है। पीड़ित आलोक अवस्थी पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप अवस्थी निवासी कारवाली संघ कार्यालय ने बताया कि वह 22 दिसंबर 2024 को किसी काम से जवाहर लाल रोहतगी अस्पताल अपनी बाइक जिसका नंबर यूपी 78 जीके 3676 था। परिसर में खड़ी की और अंदर गया। लौट का देखा तो गाड़ी नही थी। सीसीटीवी चेक करने पर एक अज्ञात चोर बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। काकादेव थाने की पुलिस ने सीसीटीवी देखा और फुटेज साथ ले गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी काकादेव पुलिस के हाथ खाली है। इस प्रकरण को देखते हुए पुलिस पर एक प्रश्न चिह्न जरूर लगता है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 