तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के पौधों का वितरण

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
तुलसी पूजन दिवस पर केन्द्रीय वेलफेयर फाउंडेशन बर्रा-2, कानपुर नगर के तत्वाधान में बर्रा-2 में रश्मि श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तुलसी के 1000 पौधों का वितरण किये गया रश्मि श्रीवास्तव ने आज के परिपेक्ष्य में बढ़ते नैतिक मूल्यों की कमी और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के लिए भी ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में आयोजित करते रहने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम को संबोधित मुख्य अतिथि अनिता गुप्ता, सदस्य राज्य महिला आयोग, उ0 प्र0 तुलसी के औषधीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए तुलसी की आवश्यकता पर जोर दिया एवं विशिष्ट अतिथि सतीष पाल, पूर्व राज्य मंत्री, उ0 प्र0 सरकार ने कहा तुलसी एक पौधा मात्र नहीं है बल्कि पूजनीय है इसकी मात्र 5 पत्ती रोज खाने से कैंसर जैसे रोग का इलाज है घर घर तुलसी वन बनाने हेतु जोर दिया जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखें विशिष्ट अतिथि कृष्ण दत्त शुक्ल ने तुलसी के देवी स्वरूप एवं धार्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए तुलसी जी के मौलिक स्वरूप के बारे में बताया। भा0ज0पा महिला मोर्चा की पुष्पा तिवारी ने तुलसी पूजन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भा0ज0पा बर्रा मण्डल अध्यक्ष संजय पासवान ने सभी के घर में तुलसी पौधा हर घर में होने पर जोर दिया। डिवाईन टच सस्थां से शरद ने तुलसा जी के पाँचों स्वरूप का वर्णन किया तथा सुशील कुमार सेठी ने तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों का भण्डार बताया। आयोजन का सह संचालन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर के पर्यावरण के संयोजक धर्मेन्द्र अवस्थी ने किया। उन्होनें कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा और पौधारोपण व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का माल्यार्पण अक्षय कुमार, तुषार सौदा, रश्मि श्रीवास्तव, पारो वर्मा, किरन देवी, कमला, शशि श्रीवास्तव अनीता विश्वकर्मा पूनम शुक्ला आदि मौजूद रहे।