ऑटोमेटिक रोबोटिक जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण यूनिट का सतीश महाना ने किया शुभारंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अब कानपुर में भी फुली ऑटोमेटिक रोबोट से ज़ीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण संभव है काकादेव स्थित ग्लोबस हॉस्पिटल में रोबोटिक नी-रिप्लेसमेन्ट यूनिट का उद्घाटन रविवार को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के श्री गणेश पर ग्लोबस हॉस्पिटल के वरिष्ठ नी-रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आर.के. सिंह की सराहना की इस पूर्णतः ऑटोमेटिक रोबोटिक सर्जरी को लाने का श्रेय ग्लोबस हॉस्पिटल कानपुर की चेयरपर्सन डॉ. मीनू सिंह को जाता है जिनके अथक प्रयास के कारण यह संभव हो सका उन्होंने बताया कि मेडिकल एडवांसमेंट रिसर्च को देखते हुए रोबोटिक सर्जरी की जरूरत कानपुर वासियों के लिए अब किसी वरदान से कम नहीं रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी की शुरूआत इस उद्देश्य में सफल है डॉ. आर.के. सिंह, वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ग्लोबस हॉस्पिटल, कानपुर ने एक ज़बरदस्त नया बदलाव किया है उन्होंने जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण अब पूरी तरह से ऑटोमैटिक रोबोट द्वारा करना शुरू कर दिया है अभी तक इसके लिए नैविगेशन निहित सेमी ऑटोमेटिक एआई मशीन प्रयोग में लाई जा रही थी पूर्ण रूप से स्वचालित रोबोट द्वारा सर्जरी में 0.1 मिमी. तक की शुद्धता आती है और यह जीरो एरर घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की “परिशुद्धता को और सटीक बनाती है, जिससे सर्जरी के परिणाम अद्वितीय हैं और मरीजों के लिए फ़ायदेमंद हो जाएंगे कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस उपलब्धि के लिए डॉ आर.के. सिंह एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि अब इस पूर्ण ऑटोमेटिक रोबोट सर्जरी से कानपुर के सभी लोग लाभान्वित होंगे और इस सर्जरी का लाभ उठा पाएंगे और दूसरे शहर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा उद्घाटन के मौके पर ग्लोबस हॉस्पिटल कानपुर की चेयरपर्सन डॉ. मीनू सिंह, वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ आर.के सिंह एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 