सोल्जर गेट कानपुर कचहरी परिसर में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया
कानपुर में अधिवक्ताओं द्वारा सोल्जर गेट कानपुर कचहरी परिसर में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस जगजीवन राम एडवोकेट के संयोजन में मनाया गया। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा की बाबा साहब ने भारत कों अप्रतिम संविधान दिया एक ऐसा संविधान जों लचीला होने के साथ कठोर भी हैं तभी संविधान निर्माताओं ने इसे वकीलों का स्वर्ग कहा हैं। बाबा साहब ने जों संविधान बनाया वह सभी जाति धर्म व वर्गो कों ध्यान में रखकर बनाया गया। भारत के संविधान जैसा संविधान अन्यत्र विश्व में कहीं नही हैं। बाबा साहब कों वक्ताओं ने सिंबल आफ नालेज बताया और कहा की बाबा साहब विश्व के सबसे अधिक पढ़े लिखे लोगों में से एक थे जिन्होंने हर विषय पर लेखन कर विश्व साहित्य में अप्रतिम योगदान दिया हैं। उक्त अवसर पर कानपुर बार एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी , सियाराम पाल एडवोकेट ,नीरज वर्मा एडवोकेट ,बाबू लाल वर्मा एडवोकेट,उमाशंकर त्यागी एडवोकेट ,जय प्रकाश आर्या ,कैलाश नाथ वर्मा ,जय प्रकाश सोनकर एडवोकेट ,आशीष सोनकरए एडवोकेट , चंद्रभान शंखवार एडवोकेट , आनंद गौतम एडवोकेट ,बुद्द्सेन गौतम एडवोकेट , रामदास गौतम इत्यादि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 