जन्म दिन का शुभकामना संदेश मिलने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका भावना पाण्डेय ने संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई को धन्यवाद कहा
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर अदभुत और कॉमेडी से भरपूर वीडियो रील्स बनाने वाली उत्तराखण्ड के हल्द्वानी की ब्यूटी पार्लर संचालिका भावना पाण्डेय का 16 मार्च को 29वा जन्म दिन था। भावना पाण्डेय को जन्म दिन पर उनके प्रशंसकों की तरफ से सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।भावना के 29 वे जन्म दिन पर आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर से किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई का शुभकामना और बधाई संदेश मिला। जिसमें संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई ने भावना पाण्डेय को जन्म दिन पर विशेष शुभकामनाएं देते हुए आदिशक्ति और महादेव से उनके सदैव स्वस्थ, खुश और लंबी आयु की कामना के साथ उनके कर्म क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना करी है। जन्म दिन पर संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई का शुभकामना संदेश मिलने पर भावना पाण्डेय ने खुशी जताते हुए संयुक्त मंत्री समीर बाजपेई को धन्यवाद प्रेषित किया है।

कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:-
बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित 