गृहकर निस्तारण शिविर का महापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया निरीक्षण
तीन दिन में करें समस्याओं का निस्तारण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महापौर प्रमिला पाण्डेय ने नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में चल रहे गृह कर के समस्या निस्तारण शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सम्बंधित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। कर्मचारियों ने अवगत कराया कि अभी तक
18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है जिस पर महापौर ने निर्देश दिया की तीन दिन के अंदर जो भी प्रार्थना पत्र आए हैं
उनके गृह कर बिल संशोधित कर ठीक कर दिया जाए। महापौर ने जनता से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर अपना गृह कर का बिल संशोधित कराये। बताते चलें कि कानपुर महानगर के गृह कर सम्बन्धी समस्याओं को दृष्टिगत रखते गृह कर
समाधान शिविर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। यह निस्तारण शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 02:30 प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर)
चलेगा। इस शिविर में प्रतिदिन जोनवार.. कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। महापौर ने कहा कि वह प्रतिदिन गृह
कर के समस्या निस्तारण शिवर का निरीक्षण करेंगी। यदि किसी को कोई समस्या है तो उनके मोबाइल नंबर 94 150 44433 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकता है।

अनियंत्रित ट्रैक्टर बिधनू नहर में गिरा, हाइड्रा की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर लगा लंबा जाम
डीसीपी सेंट्रल ने परमट घाट का किया निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था बैरीकेटिंग दुरुस्त करने के दिए निर्देश
सचेंडी कांड में नया मोड़, फरार आरोपी दरोगा अमित मौर्या ने लिखा पत्र खुद को बताया निर्दोष क्या गिरफ्तारी से बचने के लिए यह नया हथकंडा है?
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, विधायक ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर उठाए सवाल
एडीजी आलोक सिंह ने ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ कार्यक्रम साइबर सुरक्षा सजग सोच सुरक्षित भविष्य को लेकर
आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके बने अपर पुलिस उपायुक्त कर्तव्य निष्ठा अपने कार्य के प्रति ईमानदारी का मिला पुरस्कार 