अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने किया भारत बांग्लादेश क्रिकेट टेस्ट मैच का विरोध
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने हवन कर किया टेस्ट मैच का विरोध
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के गेट पर हवन करते हुए बांग्लादेश के साथ भारत के टेस्ट मैच का विरोध प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज ने कहा बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद खराब हुए हालात और हिन्दुओं के साथ हुई हिंसा को लेकर भारत में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ भारत की टीम हमारे देश में मैच खेलेगी इसका हम विरोध करते हैं हिन्दू महासभा ने कड़ा विरोध करते हुए बीसीसीआई और क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू भाई-बहनों के साथ बांग्लादेश में दुराचार, हिंसा जैसी घटनाएं हुईं, जिसे हम भूल नहीं सकते और शायद भारत में रहने वाला कोई भी हिन्दू इस हिंसा को भुलाकर ये मैच देखने नहीं जाएगा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि अगर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर को होने वाले मैच को रद्द नहीं किया गया तो सड़कों पर इस मैच और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएंगा हिन्दू महासभा के कानपुर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा ने जिम्मेदारी लेते हुए बड़े विरोध की चेतावनी दी और कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू क्रिकेटर, कलाकारों के साथ हिंसा की गई क्योंकि वे हिन्दू थे अगर उनका दोष सिर्फ ये था कि वे हिन्दू थे, तो हम भी बता रहे हैं कि यहां होने वाले मैच में एक टीम बांग्लादेश की है और उनका दोष भी यही है कि वे बांग्लादेशी हैं।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 