राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंचे अटल और विहान आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर। अटल आवासीय विद्यालय एवं विहान आवासीय विद्यालय, कानपुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में आयोजित 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भ्रमण कराया गया। इसके लिए अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार राय ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
भ्रमण में अटल आवासीय विद्यालय के 50 छात्र एवं 50 छात्राएं तथा विहान आवासीय विद्यालय के पांच छात्र एवं पांच छात्राएं शिक्षकों के साथ शामिल हुए। पुस्तक मेले में क्षेत्रीय अपर श्रमायुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी शमीम अख्तर ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीदीं और विभिन्न विषयों की पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अटल आवासीय विद्यालय समिति की महानिदेशक पूजा अग्रवाल ने भी पुस्तक मेले में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को स्क्रीन पर समय बिताने के बजाय पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के नियमित अध्ययन से स्वास्थ्य बेहतर रखने के साथ ही समझ और ज्ञान का विकास होता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, विहान विद्यालय के वार्डन अमित सिंह तथा संध्या श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा 