इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के लायर्स क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय अग्निहोत्री एडवोकेट
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर : इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब (पंजी. Trust No: 127 | ISO 9001:2015 | NITI Aayog: UP/2025/0511489 | MSME: UP-43-0194958) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गायत्री पुरम, पुराना शिवली रोड, कल्याणपुर में शांतेय होटल के निकट ईश्वर सहाय अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय महासचिव गौरव त्रिवेदी द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करने के साथ ही कानपुर की इकाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमैन उमाशंकर त्यागी एडवोकेट ने बताया कि इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब में तीन क्लब – जर्नलिस्ट क्लब, लायर्स क्लब व सोशलिस्ट क्लब है जो पत्रकारों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों के हितों की रक्षा करने के लिये कृत संकल्पित है और एक दूसरे के पूरक है तथा जरूरत पड़ने पर एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।
चेयरमैन श्री त्यागी द्वारा *अजय अग्निहोत्री एडवोकेट को आज लायर्स क्लब का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष* पद पर मनोनयन किया गया और साथ ही पूर्व में संगठन में शामिल हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को परिचय पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव गौरव त्रिवेदी, ईश्वर सहाय अग्निहोत्री सहित अनेक पत्रकार, अधिवक्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण
नहर में बहता प्लास्टिक रोकेगा ‘ट्रैश बूम’, बिल्हौर देहात ने पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल, दो माह में नहर से निकाला 8 टन से अधिक प्लास्टिक, पांच विकास खंडों का 40 टन प्लास्टिक अपशिष्ट भी पहुंचा मैनेजमेंट यूनिट 