11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे 11 सितम्बर 2026 को जनपद कानपुर नगर के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह जनसुनवाई, निरीक्षण एवं विभागीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के सदस्य सर्किट हाउस सभागार, कानपुर नगर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
भ्रमण के दौरान आयोग के सदस्य गोविन्द नगर स्थित बाल्मीकि बस्ती, जिला अस्पताल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, उनकी कार्य परिस्थितियों तथा उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन 