हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम
तेलंगाना की खूबसूरती को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का शानदार आगाज़
तेलंगाना की बेटियों के लिए खुला मिस इंडिया का बड़ा मंच
हैदराबाद/मुंबई : तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई और ग्लैमरस शुरुआत हुई है। हैदराबाद में फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आधिकारिक लॉन्च किया गया। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन और मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल का लक्ष्य राज्य की नई पीढ़ी की आत्मविश्वासी और प्रतिभाशाली युवतियों को पेजेंट्री की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर देना है।
लॉन्च समारोह में फेमिना मिस इंडिया साउथ 2026 इंदु फाल्गुणी और फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024 प्रकृति कंबम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने मिस इंडिया सफर के अनुभव साझा किए। जिलानी ग्रुप के चेयरमैन एवं चीफ एडवाइजर एमकेएचएच जिलानी ने कहा, “तेलंगाना की अपनी मजबूत पहचान, समृद्ध संस्कृति और प्रतिभा है। फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 हमारी विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच खूबसूरत सेतु बन सकता है।”
यह आयोजन सिर्फ खूबसूरती का मुकाबला नहीं, बल्कि तेलंगाना की कला, हथकरघा, खान-पान, परंपराओं, त्योहारों और आधुनिक सोच को सेलिब्रेट करने वाला मंच भी होगा। ऑडिशन अक्टूबर-नवंबर 2026 में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने की योजना है, जबकि ग्रैंड फिनाले दिसंबर में हैदराबाद में संभावित है।
इंदु फाल्गुणी और प्रकृति कंबम ने भी युवा प्रतिभाओं को आत्मविश्वास के साथ इस सफर का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस मंच से चुनी गई प्रतिभाओं के लिए मॉडलिंग, फैशन, एंटरटेनमेंट और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्री की दुनिया में नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 