मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मनाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर 12 / अगस्त हज़रत सय्यदना अलाउल हक वद्दीन मोहम्मद यूसुफ़ उर्फ मख़दूम शाह आला रहमतुल्लाह अलैह का 768 वाँ सालाना उर्स मुबारक पाकीज़ा माहौल में बड़े ही तज़क व एहतिशाम शान व शौकत के साथ मुहतरम जनाब अदनान राफ़े फ़ारूक़ी सज्जादानशीन आस्ताना हज़रत मख़दूम शाह आला अलैहिर्रहमा की क़ियादत में और जनाब इरशाद आलम सदर व सरपरस्त दरगाह कमेटी की सदारत में मनाया गया 11/ बजे क़ुल शरीफ़ की रस्म अदा की गई जिसमें मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी इमाम ईद गाह गदियाना व क़ौमी सदर ऑल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौंसिल ने मुल्क और आलम इस्लाम की तरक़्क़ी ख़ुशहाली व हरियाली के लिए जब हाथ उठाए तो हर तरफ़ आमीन आमीन की सदाएँ गूँजने लगीं और सभी की आँखें अश्कबार हो गईं उन्होंने मुल्क में अमन व अमान, ख़ुशहाली, हरियाली, मोहब्बत, नफ़रतों के ख़ात्मे, ज़ुल्म के ख़ात्मे, है कसूरों के जेल से रिहाई, मज़हबी मक़ामात की हिफ़ाज़त के लिए लाखों अकीदतमंदों के दरमियान दुआ की और गुनाहों से बचने और सच्ची तौबा करने की भी तलक़ीन की। ख़ास तौर पर शराबनोशी, जुआबाज़ी, हरामकारी, ग़ीबत, चुग़ली, हसद, दीगर बुरे कामों का एहसास कराते हुए एक मिनट के लिए सबको मौक़ा दिया कि अपनी आँखें बंद करो गुनाहों का एहसास कराते हुए तौबा कराई और कहा कि अगर किसी से गुनाह सरज़द हो गया हो तो अल्लाह तआला की बारगाह में सच्ची तौबा करे और आइंदा गुनाह न करने का पक्का इरादा करे दुआ में लोग हिचकियाँ बाँध कर रोने लगे और फ़िरक़ापरस्ती व दहशतगर्दी की पुरज़ोर मज़म्मत की गई और इससे क़ब्ल उन्होंने ख़िताब करते हुए ज़ायरीन को हाज़िरी के आदाब सिखाए कि जब मज़ार पर दाख़िल हों तो पायंती की तरफ़ से दाख़िल हों, साहिबे मज़ार को सलाम करें और मज़ार से चार हाथ दूर खड़े होकर फ़ातिहा पढ़ें। अगर किसी मामले में इख़्तिलाफ़ या परेशानी पैदा हो तो आपस में गुफ़्तगू करके उसे सुलझाने की कोशिश करें, और ज़रूरत पड़ने पर अपने बुज़ुर्गों और बड़ों से मशवरा लेकर मुनासिब हल निकालें। जिस तरह अपने मुसलमान भाईयों के साथ मोहब्बत और अच्छे अख़लाक़ से पेश आते हैं, इसी तरह हिंदुस्तानी भाई के साथ भी अच्छे अख़लाक़ से पेश आएँ और सबके साथ मोहब्बत, हमदर्दी और नरमी का बरताव करें। दौरान-ए-ख़िताब मौलाना अशरफ़ी ने फ़रमाया कि इस्लाम में मरीज़ों की तीमारदारी, मिज़ाजपुर्सी करने की बड़ी फ़ज़ीलत आई है इसको अल्लाह की रज़ा व ख़ुशनूदी का सबब और पैग़म्बरे इस्लाम की सुन्नत बताया है। ख़ुद पैग़म्बरे इस्लाम मरीज़ की अयादत के लिए जाते और हमें इसका हुक्म भी दिया है और हदीस में है कि जो बंदा किसी मरीज़ की अयादत के लिए गया तो वापस होने तक जन्नत के फल चुनने में रहा!दरगाह कमेटी के सदर व सरपरस्त इरशाद आलम साहब की तरफ़ से ज़िला इंतज़ामिया, बिजली विभाग, नगर निगम, जल निगम लाखों ज़ायरीन का शुक्रिया अदा किया क़ुल शरीफ़ की तक़रीब में क़ारी मुहम्मद अहमद अशरफ़ी, क़ारी इक़बाल बेग, क़ारी मुहम्मद अली अशरफ़ी, हाफ़िज़ ज़ियाउल हक़, क़ारी ज़ाहिर अहमद, क़ारी हाफ़िज़ मिन्हाजुद्दीन, हाफ़िज़ मुहम्मद अरशद अशरफ़ी, हाफ़िज़ सुभान अल्लाह ने क़ुरआन पाक की तिलावत की!इस मौक़े पर बतौर ख़ास मुफ़्ती साक़िब अदीब क़ाज़ी शहर कानपुर, हाजी अ अहमद, हाजी शबाब अहमद, हाजी सय्यद खुर्शीद आलम, हाजी हसन रूमी विधायक कैंट, अमिताभ बाजपई विधायक, फ़ज़ल महमूद, शान महताब आलम, इम्तियाज़ करीम उर्फ़ मुन्नू बिहारी, शहज़ाद अहमद, हाफ़िज़ अब्दुर्रहीम, हाजी मुहम्मद रफ़ीक़ उर्फ़ मुंशी समेत लाखों ज़ायरीन मौजूद रहे!

जीआईसी चुन्नीगंज में आकार ले रहा 4.92 करोड़ का इंडोर मिनी स्टेडियम, समयबद्ध निर्माण के निर्देश
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके 