बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई
तहसील नर्वल क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में साढ़ क्षेत्र में संचालित गौरव मेडिकल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल सेंटर पर संचालनकर्ता गौरव मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। पूछताछ में गौरव ने स्वयं को फार्मासिस्ट बताया, लेकिन अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त मेडिकल सेंटर न तो अस्पताल के रूप में पंजीकृत था और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था। जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती कर ईलाज करने तथा मेडिकल स्टोर संचालन के पुष्ट साक्ष्य मिले।
जांच के दौरान अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की तैनाती नहीं पाई गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें बिना वैध अनुमति के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका सामने आई। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और इससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश 