सचेंडी में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा में सड़कों पर उमडा जनसैलाब
कानपुर सचेंडी कस्बे में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा में सड़कों पर उमडा जनसैलाब,
क़स्बा सचेंडी में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पूरा क्षेत्र भगवाध्वजों और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा।
क़स्बा सचेंडी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर उस वक्त माहौल पूरी तरह भक्तिमय और जोशीला हो गया जब रामभक्तों ने विशाल और जोशीला जुलूस निकाला जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गुंज उठा हर तरफ भगवा रंग की छटा देखने को मिली! जुलूस माता मातृशिला से होकर,दामादनपुरवा, प्रेमनगर, बुद्ध विहार, आदर्श विहार होते हुए पूरे सचेंडी कस्बे में निकाला गया! जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था! डीजे की धुनो पर थिरखते कार्यकर्ताओं नें हाथों पर भगवा झंडा माथे पर तिलक मानो पूरा क़स्बा सचेंडी राममय हो गया हो, भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और बाबा बजरंगबली, कालीमाता, गणेश भगवान की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया!
शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी रास्तों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया! जगह जगह लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गयी जिससे श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखने को मिला!
शोभायात्रा में चल रहे लोगों नें कहा कि यह जुलूस आस्था का प्रदर्शन नहीं बल्कि समाज में एकता और सनातन संस्कृति की गौरव को दिखाने का माध्यम है!
सुरक्षा के लिहाज से थाना सचेंडी फोर्स पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तनात रहा जिससे जुलुस शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ!

मेधा को मिला सम्मान, सफलता के साथ बचत का भी मिला मंत्र
गरीब बेटियों के हाथ पीले करेगी योगी सरकार, शादी का पूरा खर्च उठाएगी सरकार 