चार दिवसीय लिफाफा एवं पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न,श्रृजन सोसाइटी का रहा विशेष योगदान
कानपुर नगर में समाज कल्याण विभाग की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 से 16 मार्च 2026 तक अपना घर आश्रम, गल्लामंडी, नौबस्ता में श्रृजन सोसाइटी, कानपुर द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफाफा और पेपर बैग निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, कानपुर नगर के पर्यवेक्षक अम्डकांत साहू ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला और पुरुष मिलाकर लगभग 82 लोगों ने भाग लिया और कागज के लिफाफे व पेपर बैग बनाना सीखा। कार्यक्रम की सराहना करते हुए चंद्रकांत साहू ने कहा कि श्रृजन सोसाइटी द्वारा चलाया जा रहा यह कल्याणकारी कार्यक्रम समाज के लिए बेहद लाभदायक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जे. पी सिंह, सचिव उमा शुक्ला, अध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, बच्चू सिंह, संजय और सौरभ सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही लोगों ने प्रशिक्षण के दौरान कहां की कार्यक्रम को थोड़ा और आगे बढ़ाया जाए।

तेज होती हथियारों की होड़ और अस्थिर होती विश्व व्यवस्था -ः ललित गर्ग :-
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन की बेटी की शादी में लगा राजनैतिक व सामाजिक व मीडिया के व्यक्तियों का जमावड़ा
विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारी बैठक एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया
दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिश्तों की सच्चाई दिखाती ‘ना जाने कौन आ गया’
प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू 