JCM 2026-27 के लिए रंजीत शर्मा व भूपेंद्र यादव नामित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती फील्ड गन श्रमिक संघ (BPMS/BMS) का सर्वसम्मत निर्णय, पदाधिकारियों ने जताई खुशी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
फील्ड गन श्रमिक संघ/BPMS/BMS, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आनुषंगिक संगठन है, ने वर्ष 2026-27 की संयुक्त परामर्शदात्री समिति (JCM) के लिए श्री रंजीत शर्मा और श्री भूपेंद्र यादव को नामित किया है। संगठन के इस निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया गया। दोनों ही नामित सदस्य लंबे समय से कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, रंजीत शर्मा और भूपेंद्र यादव ने अपने समर्पण, ईमानदारी और संघर्षशील कार्यशैली से कर्मचारियों के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। यूनियन के महामंत्री संतोष मिश्रा ने कहा कि पूरा संगठन इस निर्णय पर एकमत है और सभी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नामित सदस्य JCM में कर्मचारियों के हितों को मजबूती से उठाएंगे और हर मुद्दे पर सजग रहेंगे।
यूनियन अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर की। संगठन का मानना है कि नए प्रतिनिधियों के नेतृत्व में कर्मचारियों की आवाज को और अधिक सशक्त मंच मिलेगा तथा लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल है।

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की वैचारिक क्रांति -ः ललित गर्ग:-
टूटी पड़ी पैराफिट बॉल की मरम्मत करते कर्मचारी, खबरों के बाद लिया जिम्मेदारों ने संज्ञान, बनवाई गई टूटी पैराफिट बॉल
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर और वरिष्ठजनाे को किया सम्मानित
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली एएमसी सेंटर और कॉलेज लखनऊ कैंट के एएमसी स्टेडियम में 6 फरवरी 2026 से होगी
द ग्रेस एंड ग्लोरी चर्च ट्रस्ट द्वारा क्रिसमस पर्व पर नूर आया है का आयोजन
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात 