फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध में फिल्म निर्माता/निर्देशक / अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग
कानपुर, आज शंखनाद पार्टी फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध में फिल्म निर्माता/निर्देशक/अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग और हिन्दुओं की एकता के लिए जाति निषेध अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन दिया गया एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू द्वारा कहा गया कि फिल्म/वेबसीरीज “घूसखोर पंडित” के निर्माता नीरज पाण्डेय निर्देशक ऋतेश शाह और अभिनेता मनोज बाजपेई द्वारा हिन्दुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाकर समाप्त करने का कुचक्र रचकर इस फिल्म का निर्माण और प्रचारित किया जा रहा है तथा जाति विशेष के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर सामाज का माहोल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिसका शंखनाद पार्टी घोर निदा और विरोध करती है तथा शंखनाद पार्टी तीनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग करती है तथा हिन्दुओं की एकता के लिए जाति निषेध अधिनियम बनाये जाने की मांग करती है।राष्ट्रीय महासचिव राकेश निडर ने कहा कि शंखनाद पार्टी का मानना है कि वर्तमान समय में जातियों का कोई भी महत्व नहीं है।शंखनाद पार्टी भारत सरकार से मांग करती है कि “घूसखोर पंडित” के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता को गिरफ्तार का हिन्दुओं की एकता हेतु जाति निषेध अधिनियम लागू कर जाति प्रमाण पत्र बनाना बंद करें। उक्त कार्यक्रम में रिपु निगम,अभय,कुलदीप सकेरा,कपिल अभय,आनन्द आदि लोग मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 