मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य द्वारा फार्म-7 प्रक्रिया कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कराये :सपा
कानपुर, मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य द्वारा फार्म-7 (विलोपन) प्रक्रिया कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मतदाता परिवारों द्वारा अवगत कराया गया है कि सत्तापक्ष के लोगों द्वारा निर्वाचन कर्मचारियों बी०एल०ओ० पर दबाव बनाकर बड़ी मात्रा में फार्म-7 भरवाकर मतदाता सूची से नाम कटवाये जा रहे है। जिसमें नाम कटने वालों में ज्यादातर संख्या-अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं की है। जिन्हें एस०आई०आर० कार्य में भी ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। मतदाता बनने का मानक 18 वर्ष उम्र पूरी करना तथा साक्षी द्वारा घोषणा पत्र में बूथ नंबर, पोलिंग स्टे शन का नाम वा विधान सभा का नाम लिखना ही पर्याप्त माना गया हैसमाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मांग करता है कि निर्वाचन कार्य मे लगे सभी बी एल ओ को निर्देशित किया जाय की वे किसी के दबाव से वोट ना काटे जाय वोट विधिक जांचो प्रांत ही काटे जाये मांग करता पूर्व विधायक व ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, राजा राम पाल पूर्व सांसद, विनायकोरी पूर्व विधायक सतीश निगम, साधु यादव, पूर्व प्रत्याशी महाराज पुर फतेह बहादुर गिल, हरि कुशवाहा, चंन्दी प्रसाद पासी, सुजीत कुमार सिंह, नसीम रज़ा, रमेश चंद्र कुशवाह, चन्नी पासी, सर्वेश यादव, शिव कुमार साहू,रितेश सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 