महापौर ने 21 मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र होली व गंगा मेला की तैयारियों पर आज अहम समीक्षा बैठक
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर निगम मुख्यालय समिति कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के दिवंगत कर्मचारियों के 21 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर आश्रितों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। महापौर ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान कुल 21 आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इनमें 01 कनिष्ठ लिपिक, 03 चपरासी, 01 स्विचमैन, 03 बेलदार, 01 माली, 01 जल्लाद तथा स्वास्थ्य विभाग में 11 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) ध्रुव नारायण यादव, कार्यालय अधीक्षक (कार्मिक) चंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बॉक्स में खबर
त्योहारों को लेकर नगर निगम अलर्ट, आज हाई-लेवल बैठक
होली और गंगा मेला को देखते हुए नगर निगम ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। बुधवार (04 फरवरी 2026) को दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बैठक में गंगा मेला हटिया (ठेला) व्यवस्था, सरसैया घाट होली मिलन कार्यक्रम की तैयारी, सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था सहित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त (प्रथम व द्वितीय), मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता (सिविल), महाप्रबंधक जलकल, समस्त जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता एवं सभी जे.एस.ओ. की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 