बिठूर में प्रतियोगी छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,सुसाइड नोट बरामद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाचा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया छात्र का शव घर के हॉल में पड़ा मिला पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट और कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है मृतक छात्र अपने चाचा के घर रहकर भविष्य की तैयारी कर रहा था घटना का पता तब चला जब छात्र के दोस्तों ने उसे लगातार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला अनहोनी की आशंका होने पर जब घर के भीतर देखा गया, तो छात्र का शव हॉल में पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुँची मामले की संवेदनशीलता और संदिग्ध हालात को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके से मिले सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके छात्र के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है उनका कहना है कि छात्र मानसिक रूप से मजबूत था, ऐसे में अचानक यह कदम उठाना या ऐसी परिस्थिति बनना संदेह पैदा करता है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा पुलिस छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और दोस्तों से भी पूछ-ताछ कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र 