कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, ₹50 हजार से अधिक की शराब बरामद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
माघ मेला एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जो भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास मौजूद नीले रंग के पिट्ठू बैग व प्लास्टिक की बोरी से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया। इसमें ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल के कुल 96 क्वार्टर और रॉयल स्टैग 750 एमएल की 12 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹50,000 से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह कानपुर से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाता था, जहां शराबबंदी के चलते ऊंचे दामों पर इसे बेचा जाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन के बाहरी कच्चे रास्ते पर छिपकर इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कुमार (24 वर्ष), निवासी प्रतापपुर, बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव, आशीष कुमार बौद्ध, अजीत प्रताप सहित जीआरपी व आरपीएफ के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय शराब विक्रेताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र 