राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जन जागरूकता बाइक रैली एवं प्रवर्तन कार्यवाही
कानपुर नगर, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा नियमों एवं सड़क पर सुरक्षित यात्रा के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने हेतु जन जागरूकता बाइक रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आम जनमानस को दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहन चालकों को छोड़कर अन्य समस्त वाहन चालकों तथा उनमें बैठे यात्रियों/व्यक्तियों द्वारा सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, रांग साइड एवं तेज गति से वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, ड्रंकन ड्राइविंग, अनधिकृत रूप से संचालित बसों सहित अन्य अभियोगों में नियमानुसार कार्यवाही की गई।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 