पंकज चौधरी का कानपुर में पहला आगमन, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम कानपुर आगमन पर शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में नजर आया। इस अवसर पर पंडित उपवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोेरिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच अपने नेता का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे आगामी चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और उत्साह ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने रघुनंदन सिंह भदोेरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर हमेशा से संगठन का मजबूत गढ़ रहा है और आने वाले समय में इसे और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोेरिया ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि कानपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 