रघुुनंदन सिंह भदौरिया ने किया अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में “अटल स्मृति सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया यह सम्मेलन पूर्व विधायक (छावनी) और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन सिंह भदौरिया द्वारा आयोजित किया गया सम्मेलन का मुख्य फोकस बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर था इस दौरान, कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और उनके जीवन मूल्यों को याद करते हुए, उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर, कानपुर के सांसद और मुख्य अतिथि रमेश अवस्थी ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “अटल जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा थे उन्होंने देश की राजनीति में सुशासन, समन्वय और शुचिता की जो नींव रखी, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, अटल जी के दिखाए ‘अंत्योदय’ के मार्ग पर चलते हुए गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्ध कर रही है हमें उनके ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता’ के मंत्र को आत्मसात करना होगा “वहीं, विशिष्ट अतिथि अनूप अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अटल स्मृति सम्मेलन हमें यह याद दिलाता है कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में कार्यकर्ताओं का त्याग और समर्पण कितना अहम रहा है अटल जी ने अपनी कविताओं और व्यक्तित्व से हर वर्ग के लोगों को जोड़ा हमें उनकी सादगी, समन्वय की भावना और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को लेकर बूथ स्तर पर काम करना होगा, ताकि 2024-25 का यह शताब्दी वर्ष उनके सपनों के भारत को साकार करने का वर्ष बन सके वहीं भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने भी अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला “आयोजक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवा मोर्चा और समस्त कार्यकर्ताओं की भागीदारी से सफल हुआ है, और यह सभी को संकल्प दिलाता है कि वे ‘राष्ट्र धर्म’ के पथ पर अटल रहेंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीएल पांडे, सुमित तिवारी, आलोक वर्मा, सनी जायसवाल, ओपी आर्य महेंद्र गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 