क्या फर्जी दस्तावेजों के सहारे बीआईसी की जमीनों हो रही है कब्जे की तैयारी?
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर और अधिकारियों से सांठ-गांठ करके बीआईसी कानपुर की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने की तैयारी की जा रही है भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजकर 14/305 ग्रीन एवेन्यू नई दिल्ली निवासी कपिल सिन्हा ने ये गंभीर आरोप लगाया है कपिल सिन्हा के शिकायती पत्र पर वस्त्र मंत्रालय के सचिव ने लिखित मार्किंग करके कंपलेंट को अविलंब सभी संबंधित विभागों को कार्यवाही के लिये प्रेषित करके सूचित करने के आदेश दे दिये हैं इस पत्र की कॉपी को शिकायतकर्ता कपिल सिन्हा ने कानपुर के मंडलायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक को भेजा है पत्र में कपिल ने कहा है कि बीआईसी भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय का एक सार्वजनिक प्रतिष्ठान है, जो अब बंद होने की कगार पर है इसकी बेशकीमती जमीनें कानपुर की प्राइम लोकेशंस पर मौजूद हैं कुछ रसूखदारों ने यहां के रिटायर्ड अधिकारियों के साथ और दिल्ली स्थित वस्त्र मंत्रालय के चंद अफसरों से मिलीभगत करके जमीनों के पुराने कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा कर, गुपचुप तरीके से सिविल लाइंस और पार्वती बागला रोड स्थित बीआईसी की जमीनों को अपने पूर्वजों के नाम करवाकर कब्जा करने की तैयारी में है दिल्ली और कानपुर के अधिकारियों की इस मामले में शरीक होने का आरोप कपिल ने पत्र में लगाया है कपिल ने अधिकारियों से रिक्वेस्ट की है कि दस्तावेजों की गहन जांच और मिलान करवाया जाये, जिससे कि बीआईसी की अरबों रूपये की बेशकीमती प्रॉपर्टी को तेज और सख्त कानूनी कार्यवाही करके बचाया जा सके सूत्रों के अनुसार कपिल के शिकायती पत्र को विभाग के ही एक कर्मी ने लीक किया है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 