विशाल पाल महा सम्मेलन में पाल समाज का मुख्यमंत्री बनाने की युवाओं व वक्ताओ नें भरी हुंकार
कानपुर आज अखिल भारतीय पाल महासभा कानपुर द्वारा 33 वां विशाल पाल सम्मेलन का आयोजन डॉक्टर चिरंजी लाल ठाकुर प्रसाद सभागार पाल भवन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज एच ब्लॉक किदवई नगर में भव्य रूप से किया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा रामपाल पूर्व सांसद व मंत्री द्वारा की गई! कार्यक्रम में युवाओं व वक्ताओं ने एक स्वर से पाल समाज का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही
कार्यक्रम की शुरुआत में दो वयों ब्रद्द एवं प्रमुख समाज सेवियों के नागरिक अभिनंदन से की गई और भजन लाल पाल प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर एवं मुख लाल पाल सेवानिवृत शिक्षक को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इसके साथ ही पाल समाज के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र गोल्ड मेडल एवं अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में आईएएस पीसीएस बनने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयुष पाल गौरव पाल कुमारी आकांक्षा पाल इत्यादि को सम्मानित किया गया व खेल जगत में मनु पाल वंशिका पाल एवं आरव पाल को भी सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा रामपाल पूर्व सांसद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक दल एक नेता का चयन करो और सत्ता रूपी चाबी अपने हाथ में लेने की बात कही क्योंकि बिना सत्ता की चाबी उन्नति के द्वार नहीं खुल सकते हैं श्रीपाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि कल्याण सिंह व सुश्री मायावती को उनके समाज ने नेता माना व वह सभी सूबे के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित करने में सफल रहे यह विडंबना है कि पाल समाज ने एक दल व एक नेता का चयन नहीं किया जिसके फल स्वरुप बहुसंख्यक होने के बावजूद आज तक पाल समाज का कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सका
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज कुमार पाल सियाराम पाल एडवोकेट राम प्रताप पाल दिलीप पाल अंबिकापुर मुरारी लाल पाल राजेश पाल तेज बहादुर पाल उमाकांत पाल जगदीश पाल महेंद्र सिंह पाल सतीश चंद्र पाल अंकुर पाल विशाल पाल राजेश पाल इत्यादि सहित हजारों लोग उपस्थित रहे

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 