विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने चकरपुर से लेकर सचेंडी तक निकाली तिरंगा यात्रा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वाधान में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चकरपुर से लेकर सचेडी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सम्मिलित हुए एकता पद यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाओं बुजुर्गों नवजवानों ने हाथो में तिरंगा झंडा लिए हुए सरदार पटेल अमर रहे व बंदे मातरम् के नारे लगाए तो माहौल देश भक्ति मय हो गया इसके साथ ही ग्रामीणों ने यात्रा के दौरान छतों से पुष्प वर्षा की यात्रा का समापन सचेडी स्थित रामलीला मैदान में हुआ जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही देश में हैदराबाद, जूनागढ़ सहित कई रियासतों का विलय भारत में हो पाया जिस कारण प्रत्येक देशवासी सरदार पटेल के योगदान को पिछली सरकारों ने भुला दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज भी उनको सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है आज विपक्ष वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहा है जबकि सही मायने में वोट चोरी तो वो थी जो सरदार पटेल को सबसे अधिक वोट मिले थे और जवाहर लाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री बना दिया गया आज कांग्रेस पार्टी भूल गई है कि इंदिरा गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वोट चोरी का अपराधी मानते हुए हो छ साल तक चुनाव लड़ने से रोक लगा दी थी कार्यक्रम का समापन विधायक अभिजीत सिंह के संबोधन के बाद हुआ विधायक सांगा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ही सरदार पटेल के बताए हुए रास्ते पर चल रही है इसके विपरीत आज समूचा विपक्ष जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रहा है लेकिन आज जनता सब समझ चुकी है इनके बहकावे में नहीं आ रही है और बिहार चुनाव का रिजल्ट इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 