आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस पर पेंशन विषय न रखने पर आक्रोश
अमित द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
29 नवम्बर को पेंशनर्स कैंन्डिल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे, कानपुर – केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के टर्म्स आफ रिफरेन्स में पेंशन विषय न रखने के कारण पेंशनरों में भारी आक्रोष है जिनको लेकर सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन उ प्र के प्रान्तीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव एंव महामंत्री ओ पी त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी जनपदों को आगामी 29 नवम्बर को कैंन्डिल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जायेगा, इसको लेकर आज कानपुर महानगर के विभिन्न कार्यालयों एंव चिकित्सालयों के सेवा निवृत्त कर्मचारी की बैठक जल संस्थान बेनाझाबर में यूनियन कार्यालय में हुई जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी होने वाले आन्दोलन को लेकर कृषि विभाग से सेवा निवृत्त कर्मचारी बी एन पाल को संयोजक निर्वाचित किया पेंशनरों ने एक स्वर से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पेंशनर्स पहुंच कर आन्दोलन को सफल बनायेंगे, बैठक में बी एल गुलाबिया, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, चन्द्र हास सिंह चौहान एडवोकेट, बी एन पाल, बेचे लाल कुशवाहा, रविन्द्र कुमार मधुर, नरेश कुमार,विजय श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, ओम नारायण, रमाकांत वर्मा, सुनील सुमन, श्रीमती ऊषा चौहान, विमला मिश्रा, मंन्जू भारती, बिनोदिनी शर्मा, जगदीश प्रसाद मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, आर एस वर्मा, विष्णु कुमार पाल सहित सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 