कृषक हितों के संवर्द्धन हेतु किसान दिवस का सफल आयोजन
कानपुर नगर, माह नवम्बर, 2025 के किसान दिवस का आयोजन आज विकास भवन सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया और अपनी कृषि सम्बन्धी समस्याएँ एवं अनुभव साझा किए। कृषकों द्वारा प्रस्तुत अनेक शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
किसान दिवस के दौरान कृषकों ने खेत तालाब योजना, फूलों की खेती, पराली प्रबन्धन, प्राकृतिक खेती, दलहनी फसलों की प्रोसेसिंग तथा जंगली जानवरों से फसल संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा सभी कृषकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपलब्ध योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई। चकरोड के पुनर्निर्माण, मिलेट्स उत्पादों की प्रोसेसिंग प्रशिक्षण तथा खेत तालाब योजना से जुड़े बिन्दुओं पर भी सकारात्मक आश्वासन और समाधान प्रस्तुत किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने पराली प्रबन्धन तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तृत चर्चा करते हुए व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित कृषकों को मखाना खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को इसके प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
किसान दिवस कार्यक्रम के उपरान्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का भुगतान प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद के 2,13,847 कृषकों के खातों में 42.76 करोड़ रुपये की धनराशि डिजिटल माध्यम से हस्तान्तरित की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार, कानपुर नगर में अपरान्ह 1:40 बजे से प्रदर्शित किया गया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 