यातायात मांह के अंतर्गत प्रशासन मुस्तैद कई गाड़ियों के हुए चालान
के के द्विवेदी
कन्नौज उपदेश टाइम्स
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात माह के अंतर्गत प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में यातायात उप निरीक्षक अरशद अली द्वारा सोमवार को शहर के गोल कुआं, बस स्टाप आदि स्थानों पर स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों का फिटनेस बीमा और डीएल आदि को चेक किया गया। इस दौरान जिनके पास डीजल या कागज पूरे नहीं थे ऐसे 27 वाहनों का चालान किए गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका वाजपेई एवं प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में सोमवार को यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने अभियान चलाकर स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर, गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को चेक किया गया। चालक और परिचालक को अग्निसुरक्षा यंत्र के बारे में जानकारी दी गई। बस में बैठे छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई ड्राइवर और कंडक्टर को कहा गया अग्निशमन यंत्र समय में रिफिल कराएं। फर्स्ट एड बॉक्स पूरी तरह ठीक रखें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी अपने परिजनों से भी साझा करने की बात कही गई यह भी कहा गया कि वाहन निर्धारित गति से ही चलाएं बिना लाइसेंस बीमा प्रदूषण आरसी वाहन ड्राइव ना करें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 