मूलगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार
अमित द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मूलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा बाजार इलाके में सोमवार दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ने को आमादा हो गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए मूलगंज पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के कुल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया घटना के समय, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग मै व्यस्त थे बिसाती बाजार के पास मौजूद उप-निरीक्षक सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने उप-निरीक्षक बृजेश कुमार और जैब्रा कर्मचारी कांस्टेबल अनुज चौधरी को मौके पर बुलाया जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी थी विवाद करने वाले प्रथम पक्ष से मोहम्मद आमिर (उम्र 46 वर्ष) निवासी मैदा बाजार और द्वितीय पक्ष से मंसूर आलम (उम्र 49 वर्ष), फव्वाज आलम (उम्र 22 वर्ष) निवासी रिजवी रोड, और उमर खान (उम्र 22 वर्ष) निवासी फूल वाली गली, अनवरगंज को हिरासत में ले लिया पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष समझने को तैयार नहीं थे। दोनों पक्ष लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम ने चारों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया थानाध्यक्ष मूलगंज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार और कांस्टेबल अनुज चौधरी शामिल रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 