मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत घरेलू हिंसा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कानपुर नगर, मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वन स्टॉप सेंटर, गोल चौराहा में आज हब टीम द्वारा एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्पेशल विधिक सलाहकार श्रीमती दिशा अरोड़ा ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक सहयोग, कानूनी सलाह तथा उनके अधिकारों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी किस प्रकार सरल और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकती है।
श्रीमती अरोड़ा ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक त्वरित कदमों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सुरक्षा, परामर्श, कानूनी प्रक्रिया तथा समाज में महिलाओं द्वारा परस्पर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही जानकारी का समय पर उपलब्ध होना पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता है।
हब टीम द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न सूचना सामग्री वितरित की गई तथा सरकारी हेल्पलाइन, उपलब्ध सेवाओं एवं सहायता तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने घरेलू हिंसा विषयक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और इस पहल को सराहनीय बताते हुए जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 