तीन दिवसीय शिक्षण कार्यशाला : एम.एस. वर्ड (MS Word)
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 06, 08 और 09 अक्टूबर 2025 को महिला महाविद्यालय (पी.जी.), किदवई नगर, कानपुर के बी.एड विभाग में प्रथम सेमेस्टर की बी.एड. छात्राओं हेतु आई.सी.टी. कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला तीन दिनों तक आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय, बी. जी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजु चौधरी के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर बी.एड. विभाग के सभी सहायक आचार्य एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। साथ ही छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के एम.एड. विभाग के प्रशिक्षु (इंटर्न्स) भी उपस्थित थे। कार्यशाला के प्रथम दिवस दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को डॉ. अनीता वर्मा ने विद्यार्थियों को एम.एस. वर्ड (MS Word) का परिचय कराया तथा कंप्यूटर प्रणाली की मूलभूत जानकारियाँ प्रदान कीं। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के प्रयोग में दक्ष बनाना है ताकि वे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बना सकें।
कार्यशाला का संचालन सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय, कानपुर के एम.एड. प्रशिक्षु इंटर्न्स द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण (PowerPoint Presentation) तैयार करने तथा शिक्षण में इसके उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में छात्राओं को प्रस्तुतीकरण तैयार करने की मूल विधि, स्लाइड डिजाइन, टेक्स्ट और इमेज इंसर्शन, तथा प्रभावी प्रस्तुति के लिए आवश्यक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उत्साहपूर्वक सीखा।यह कार्यशाला महिला महाविद्यालय (पी.जी.), कानपुर के आई.सी.टी. प्रयोगशाला (ICT Lab) में आयोजित की जा रही है। विभागाध्यक्ष तथा शिक्षकों ने एम.एड. इंटर्न्स के इस शिक्षण प्रयास की सराहना की और छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के युग में तकनीकी रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की सभी छात्राओं ने सहभागिता की। यह तीन दिवसीय कार्यशाला न केवल शिक्षण के आधुनिक तरीकों को समझने का अवसर प्रदान की है।बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल भी विकसित की।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 