टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली डांस अकादमी किया लॉन्च
एक्टर ‘प्रोल’, एक एक्टिववियर और एक्सेसरीज ब्रांड और ‘एमएमए मैट्रिक्स’ के पीछे भी प्रेरणा हैं और उनका नया वेंचर एक एंटरप्रेन्योर के रूप में उनकी क्षमता में एक और उपलब्धि है। ‘मैट्रिक्स डांस अकादमी’ के जरिये, टाइगर श्रॉफ कंटेम्पररी, जैज़, हिप-हॉप, बैली जैसे विभिन्न डांस फॉर्म्स की जटिलताओं को उजागर करके देश भर में डांस के एसेंस को फैलाने की कल्पना करते हैं। अकादमी के विशेष रूप से क्यूरेट किए गए बैच और प्रोग्राम बिगिनर, एडवांस और एक्सपीरियंस लर्नर्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो एक ऑल-राउंड एक्सपीरियंस और लर्निंग देते हैं।
इस नए वेंचर के साथ, श्रॉफ का लक्ष्य महत्वाकांक्षी परफॉर्मर्स को वर्ल्ड क्लास इंस्ट्रक्शन, एक्सपर्ट गाइडेंस और स्टेज पर सबका ध्यान खींचने का अवसर प्रदान करना है। जैसे ही टाइगर श्रॉफ इस रोमांचक नए रोल में कदम रखते हैं, उनके दर्शक भारत में डांस के भविष्य पर उनकी अकादमी के प्रभाव का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। करियर के मोर्चे पर, टाइगर श्रॉफ अब ‘बागी 4’ में द टाइगर इफेक्ट को पूरे जोरों-शोरो से प्रदर्शित करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का, लंदन की गलियों से निकला राघव जुयाल का देसी डांस धमाका
विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, विंबलडन 2026 में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा इंटरनेशनल चार्म, ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा
आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा, कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान
निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर 